आज की सभा मुख्य रूप से समिति के आगामी वार्षिक कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान महायज्ञ के विषय मे आयोजित की गई।
नववर्ष 2020 के आगमन पर संगीतमय श्रीमद भागवत आध्यात्मिक ज्ञान महायज्ञ आयोजित होगा।
कार्यक्रम 1 जनवरी से 7 जनवरी 2020 दोपहर 2 से 5 बजे तक देहरादून में होगा जिसमें वृंदावन के कथाव्यास आचार्य पंडित ललित सारस्वत जी भक्तिरस की वर्षा करेगे कार्यक्रम विश्व शांति और समस्त जगत के सुख वैभव की कामना और प्रार्थना के लिए आयोजित होगा। कथा में सम्मलित होने वाले भक्त नित कथा से संबंधित कुछ प्रश्न के उत्तर दे आकर्षक उपहार भी प्राप्त कर सकेंगे । दिनांक 3 जनवरी को चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन होगा जिसके परिणाम 5 जनवरी 2020 को घोषित कर विजेताओं को उपहार दिए जाएंगे। सभा की अध्यक्षता बद्रीनाथ धाम के धर्माधिकारी पंडित भुवनचंद उनियाल जी ने की उनके साथ पंडित राधाकृष्ण थपलियाल व पंडित भास्कर डिमरी भी उपस्थित रहे।
समिति के केंद्रीय अध्यक्ष अरुण कुमार शर्मा ने समिति के उद्देश्यों तथा कार्यो की जानकारी प्रदान की उन्होंने बताया की समिति "सर्वजन हिताय सर्वजन सुखाय"की भावना से कार्य करते हुए सभी प्राणियों के कल्याण के लिए कार्य करने भारत की सभ्यता-संस्कृति की रक्षा करने के प्रयास व बिखरे हुए ब्राह्मण समाज को एकत्र कर संयुक्त परिवार बनाने।ब्राह्मण समाज के नागरिकों की क्षेत्रवार सम्पूर्ण जानकारी रखने।ब्राह्मण समाज के युवाओं को ब्राह्मण समाज की गरिमा की रक्षा करने के लिए प्रोत्साहित करने,उनको भटकने से बचाने, उनके रोजगार के अवसर तलाश करने में मदद करने,आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों को सरकारी सहायता ,समय-समय पर युवाओं के लिए प्रेरणादायक संबोधन की व्यवस्था।ब्राह्मण समाज के युवक युवतियों के विवाह के संबंध में परिचय सम्मेलन करने।आर्थिक संम्पन ब्राह्मण समाज के नागरिकों को समाज के निर्बल ब्राह्मण वर्ग की सहायता के लिए प्रोत्साहित करने। ब्राह्मण समाज की नीतियों उपयोगी जानकारी का प्रचार प्रसार करने भारत की सभ्यता संस्कृति का संरक्षण करने,ब्राह्मण समाज के अकेले(बिना परिवार के साथ)रहने वाले बुजुर्ग नागरिको को चिंहित कर उनकी सुरक्षा तथा मदद करना 8-नगर,जिला,प्रदेश स्तर पर ब्राह्मण नागरिको की एक डायरेक्टरी बनाने के उद्देश्य के साथ प्रयासरत होकर कार्य कर रही है।
आज की सभा मे नगर की विभिन्न धार्मिक एवं सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों के साथ साथ समिति के संरक्षक रामनरेश शर्मा,लालचन्द शर्मा, कुलानंद शर्मा ,ब्रह्मकिशोर शर्मा ,राजेश शर्मा ,समिति के केंद्रीय अध्यक्ष अरुण कुमार शर्मा, महासचिव रुचि शर्मा,रजत शर्मा,सुशिला शर्मा, अनिता शर्मा, रचना शर्मा,विद्या भारद्वाज,जयकुमार भारद्वाज,प्रियंका शर्मा ,वासु वशिष्ठ, उत्तराखंड प्रदेश प्रभारी दिनेश कुमार उनियाल,प्रदेश अध्यक्ष विजय जोशी,प्रदेश उपाध्यक्ष एस पी बहुगुणा,मंजू शर्मा व ऋतु शर्मा,प्रदेश महासचिव मधुसूदन सुंदरियाल,प्रदेश सचिव मनीष शर्मा,निर्मल शुक्ला, विपुल नोटियाल, आशीष कुमार ध्यानी, पद्मा नोटियाल व मदन गोपाल चौबे,प्रदेश संगठन मंत्री बुद्धीवलभ डबराल, विचित्र कुमार शर्मा,वासुदेव जखमोला, परितोष बडोनी व पुष्पेंद्र शर्मा, देहरादून जिला कार्यकारणी के जिला अध्यक्ष अनुराग गौड़, उपाध्यक्ष श्री आशीष शर्मा व शक्ति सागर कौशिक,महासचिवडिम्पल शर्मा,सचिव सुनील कुमार शर्मा, संजय शर्मा, आशीष गौड़, अतुलचन्द्र पंत व राजेश शर्मा देहरादून महानगर कार्यकारणी के देहरादून महानगर अध्यक्ष सुमित रंजन शर्मा,उपाध्यक्ष गोपाल शर्मा,सुरेन्द्र प्रभाकर व ईश्वर चन्द्र शर्मा,महासचिव अमित गोदियाल,सचिव बृजमोहन शर्मा, रमेशचन्द्र मिश्रा, समीर कौशिक,संगठन मंत्री विजेंद्र कुमार शर्मा,श्रीमती नीलम ढोंढियाल,प्रचार मंत्री उमेश कौशिक,रविदत्त पांडेय, आदि उपस्थित रहे।